हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में गुरुवार को लोगों ने एक मुस्लिम लड़के को पकड़कर जबरदस्त कूटा। लड़के पर आरोप है कि वह महिलाओं को कपड़े बदलते हुए देखता था। वो लंबे समय से ऐसा कर रहा था लेकिन कल रंगे हाथों पकड़ा गया। लोगों ने जैसे ही उसे देखा, घेर लिया और जमकर कुटाई कर दी। जिस वक़्त आरोपी मार खा रहा था, उसके हाथों में ब्रा भी थी।
पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को हिरासत में ले लिया है। उसकी पूछताछ की जा रही है। घटना हरिद्वार के मालवीय घाट की बताई जा रही। युवक पर आरोप है कि वह महिलाओं के चेंजिंग रूम में ताक झाँक करता था। काफी देर तक घाट पर घूमता रहा। लोगों को शक हुआ तो उसका पीछा किया गया। जैसे ही उसके हाथों में ब्रा मिली, सबने घेरकर पिटाई शुरू कर दी।
युवक के पिटाई की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया और उसे थाने लेकर गए। पूछताछ करने के बाद क़ानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है कि युवक किस मकसद से घाट पर घूम रहा था। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक विक्षप्त लग रहा है।