नई दिल्ली: आज का दिन मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। चंद्रमा आज रोहिणी नक्षत्र के बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और वृषभ से मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इसके प्रभाव से गजकेसरी और वसुमति योग बनेगा। आइए जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
आज मानसिक उलझन बनी रह सकती है, इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को सोच-समझकर लें। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल है।
अनपेक्षित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी दूर के संबंधी से चिंताजनक खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप नए अवसर तलाश सकते हैं। नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर गले और सर्दी से जुड़ी समस्याओं से बचें।
व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। अचानक खर्च बढ़ सकता है, इसलिए संतुलित निर्णय लें। यात्रा के दौरान नए लोगों से परिचय होगा।
भाग्य का साथ मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। संतान की सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे।
दिन व्यस्तता से भरा रहेगा और कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी और अचानक यात्रा का योग बन सकता है। पिता का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा।
कार्यक्षेत्र में तनाव रह सकता है, लेकिन प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा और नए अवसर मिल सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं और बिजनेस में सफलता मिलेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
भाग्य का साथ मिलेगा और परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन कानूनी मामलों से बचें।
शुभ समाचार मिल सकता है और आर्थिक वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे और प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी।
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें।
ये भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास, पक्ष में 288 और विपक्ष में पड़े 232 वोट