• होम
  • दुनिया
  • पुतिन की राह चले ट्रंप, अब मरते दम तक अमेरिका पर करेंगे राज! बदल रहे कानून

पुतिन की राह चले ट्रंप, अब मरते दम तक अमेरिका पर करेंगे राज! बदल रहे कानून

डोनाल्ड ट्रंप का मौजूदा कार्यकाल 2029 में पूरा होगा। ट्रंप पिछले साल नवंबर में दूसरी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं। इससे पहले वो साल 2017 से 2021 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं। ट्रंप को अगर तीसरी बार राष्ट्रपति बनना है तो फिर इसके लिए उन्हें...

Donald Trump-Vladimir Putin
inkhbar News
  • March 31, 2025 10:47 am Asia/KolkataIST, Updated 4 weeks ago

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। दरअसल ट्रंप ने कहा है कि वो अपने तीसरे कार्यकाल के लिए बहुत गंभीरता से विचार कर रहे हैं। NBC न्यूज चैनल को रविवार को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वे अमेरिकी संविधान को बदलने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो मजाक नहीं कर रहे हैं, वो इसे लेकर काफी गंभीर हैं। मालूम हो कि अमेरिका का संविधान कहता है कि कोई व्यक्ति सिर्फ दो बार देश का राष्ट्रपति बन सकता है।

संशोधित करना होगा संविधान

डोनाल्ड ट्रंप का मौजूदा कार्यकाल 2029 में पूरा होगा। ट्रंप पिछले साल नवंबर में दूसरी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं। इससे पहले वो साल 2017 से 2021 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं। ट्रंप को अगर तीसरी बार राष्ट्रपति बनना है तो फिर इसके लिए उन्हें संविधान में बदलाव करना होगा। इसके लिए उन्हें अमेरिका की संसद और राज्यों का समर्थन चाहिए होगा।

पुतिन वाला तरीका अपनाएंगे

ट्रंप कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि वो दो कार्यकाल के बाद भी सरकार में रहना चाहते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप को तीसरा कार्यकाल नहीं भी मिलता है तो फिर वो सत्ता में बने रहने के लिए पुतिन का तरीका अपना सकते हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक ट्रंप साल 2029 में उपराष्ट्रपति बन सकते हैं और वो जेडी वेंस या किसी और व्यक्ति को नाममात्र के लिए राष्ट्रपति के पद पर बिठा सकते हैं। बता दें कि ऐसा ही कुछ रूस में व्लादिमीर पुतिन ने किया था। पुतिन 2000 से 2008 तक 2 बार लगातार रूस के राष्ट्रपति रहे थे।

रूसी संविधान के मुताबिक वो लगातार तीसरी बार प्रेसिडेंट नहीं बन सकते थे। ऐसे में पुतिन ने अपने बेहद खास दिमित्री मेदवेदेव को राष्ट्रपति बना दिया। इस दौरान व्लादिमीर पुतिन उपराष्ट्रपति के पद पर रहे और अप्रत्यक्ष रूप से रूस की सत्ता पर अपना कंट्रोल बनाए रखा।

यह भी पढ़ें-

न्यूक्लियर डील पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, समझौता करो वरना भुगतना पड़ेगा अंजाम, कर देंगे तबाह!