इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था, इसमें सोनिया गांधी, सपा मुखिया अखिलेश यादव, सपा सांसद जया बच्चन समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को इफ्तार पार्टी में शामिल हुईं, जिसके बाद से वो लोगों के निशाने पर आ गईं हैं। दरअसल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था, इसमें सोनिया गांधी, सपा मुखिया अखिलेश यादव, सपा सांसद जया बच्चन समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
सोनिया गांधी को इफ्तार करते देखकर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। एक यूजर्स ने लिखा है कि वोट के लिए ये कुछ भी करने को तैयार हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि महाकुंभ में इनके घर का कोई नहीं दिखा लेकिन यहां बिरयानी खाने चली गईं। एक यूजर ने लिखा है कि विदेशी महिला से क्या उम्मीद की जा सकती है, होली पर ये लोग कहां छुपकर बैठे हुए थे।
#WATCH | Delhi | Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav, Samajwadi Party MP Jaya Bachchan attend an Iftar hosted by Indian Union Muslim League (IUML). pic.twitter.com/GToGidpeet
— ANI (@ANI) March 20, 2025
कई लोग सोनिया गांधी को नागपुर हिंसा को लेकर भी निशाना साधने लगे। बता दें कि नागपुर में सोमवार रात औरंगज़ेब की कब्र को लेकर अचानक हिंसा भड़क गई। आक्रोशित मुस्लिमों ने कई गाड़ियों और घरों को जलाकर राख कर दिया। तीन DCP रैंक के अधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी इस हमले में घायल हुए हैं।