• होम
  • राज्य
  • मुस्लिमों के कुल्हाड़ी से घायल हुए DCP निकेतन कदम की कैसी है अब हालत? CM फडणवीस ने Video कालिंग कर जाना हाल

मुस्लिमों के कुल्हाड़ी से घायल हुए DCP निकेतन कदम की कैसी है अब हालत? CM फडणवीस ने Video कालिंग कर जाना हाल

Nagpur Violence: सोमवार को नागपुर में हिंसा औरंगजेब की कब्र को लेकर हिंसा भड़क गई, जिसमें कई गाड़ियों और घरों को जला दिया गया। इस हिंसा में DCP निकेतन कदम पर मुस्लिमों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, वो घायल हो गए। अब उनकी हालत कैसी है, इसकी जानकारी खुद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी है।

Nagpur Violence
  • March 18, 2025 3:09 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 day ago

Nagpur Violence: मुग़ल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है। सोमवार को नागपुर में हिंसा भड़क गई, जिसमें कई गाड़ियों और घरों को जला दिया गया। इस हिंसा में DCP निकेतन कदम पर मुस्लिमों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, वो घायल हो गए। अब उनकी हालत कैसी है, इसकी जानकारी खुद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी है।

जल्द ठीक होने की कामना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस उपायुक्त( Deputy Commissioner of Police) निकेतन कदम से वीडियो कालिंग बात की है। सीएम फडणवीस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। इसे पहले देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इसे हम दंगा नहीं कह सकते क्योंकि यह पूरी तरह से सुनियोजित थी।

ट्रॉली में भरकर लाए थे पत्थर

फडणवीस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि कुछ खास घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया। जानबूझकर कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाई कि धार्मिक चीजें जलाई गईं, जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था। नागपुर पुलिस पर किये गए हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस हमले में तीन DCP घायल हुए हैं। एक DCP पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। सीएम फडणवीस ने कहा कि हिंसा स्थल से पत्थरों से भरी एक ट्रॉली मिली है। दंगाइयों ने ख़ास घरों को निशाना बनाया था। हम निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे।

 

हाथों में हथियार और पत्थर भरी ट्रॉली लेकर…नागपुर हिंसा में CM देवेंद्र फडणवीस ने किया सबसे बड़ा खुलासा, थर्रा उठा महाराष्ट्र