• होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल: सिंह से लेकर तुला राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, समसप्तक योग से बदलेगा भविष्य

आज का राशिफल: सिंह से लेकर तुला राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, समसप्तक योग से बदलेगा भविष्य

ज्योतिषीय गणना के अनुसार 15 मार्च को शनिवार के दिन चंद्रमा का संचार दिन रात उत्तराफाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र से कन्या राशि में होगा। गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग के कारण सिंह, तुला और मकर राशि के जातकों को आज विशेष लाभ होगा। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और सेहत अच्छी रहेगी।

Todays Horoscope 15 march
  • March 15, 2025 8:22 am Asia/KolkataIST, Updated 2 days ago

नई दिल्ली: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 15 मार्च को शनिवार के दिन चंद्रमा का संचार दिन रात उत्तराफाल्गुनी उपरांत हस्त नक्षत्र से कन्या राशि में होगा। इस वजह से सूर्य और चंद्रमा के बीच जहां समसप्तक योग बनेगा। वहीं गुरु और चंद्रमा के बीच नवम पंचम योग के कारण सिंह, तुला और मकर राशि के जातकों को आज विशेष लाभ होगा। आइए जानते है सभी राशियों का राशिफल।

मेष

आज का दिन मिश्रित रहेगा। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए शांति बनाए रखें। संपत्ति संबंधी विवादों में संयम बरतें। नौकरीपेशा लोगों को पूर्व में किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है। शाम को परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।

वृषभ

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे और उनसे महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है, जिससे भविष्य में लाभ होगा।

मिथुन

मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे और जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। परिवार से अपने साथी को मिलवाने के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा।

कर्क

व्यापार में छोटे अवसरों को भुनाकर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। माता-पिता से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

सिंह

करियर में उन्नति होगी और भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों को टालने की बजाय समय प्रबंधन करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और भावनात्मक खरीदारी से बचें। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

कन्या

सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। परिवार में किसी कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर समाधान मिल सकता है।

तुला

मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। व्यापार में निवेश करने से पहले साझेदार से चर्चा करें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे और सेहत अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है।

वृश्चिक

कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य से उन्हें हल कर लेंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। कोई कीमती वस्तु गुम होने की संभावना है, सतर्क रहें। कारोबार में बड़ा लेन-देन करने से पहले सोच-विचार करें।

धनु

भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए निर्णय लें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। भाई-बहनों के साथ पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं।

मकर

संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखें। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कुंभ

पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक अशांति होगी। घर के माहौल को सामान्य रखने का प्रयास करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन

व्यापार को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। निजी जानकारी किसी से साझा न करें। बच्चों के खर्चों पर ध्यान दें, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  ट्रंप ने मिलाया पुतिन को फोन, बोले युद्ध तत्काल रोक दीजिए नहीं तो…