• होम
  • राज्य
  • हर हर महादेव के जयकारे के साथ संभल मस्जिद के पास पहुंचा हिंदुओं का हुजूम, चट्टान बनकर खड़े हैं CO अनुज चौधरी, खुशी से झूम रहे लोग

हर हर महादेव के जयकारे के साथ संभल मस्जिद के पास पहुंचा हिंदुओं का हुजूम, चट्टान बनकर खड़े हैं CO अनुज चौधरी, खुशी से झूम रहे लोग

यूपी के संभल में प्रशासन पूरी अलर्ट मोड में दिख रही। गुरुवार को होलिका दहन पर SP कृष्ण विश्नोई ने पुलिस बल के साथ इलाके में फ्लैग मार्च किया। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

CO Anuj
  • March 14, 2025 1:46 pm Asia/KolkataIST, Updated 23 hours ago

लखनऊ। देशभर में होली की धूम है। आज रमजान के दूसरे जुमे की भी नमाज है तो ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। यूपी के संभल में प्रशासन पूरी अलर्ट मोड में दिख रही। गुरुवार को होलिका दहन पर SP कृष्ण विश्नोई ने पुलिस बल के साथ इलाके में फ्लैग मार्च किया। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। 46 साल बाद कार्तिकेय मंदिर में होली मनाई जा रही है। सड़कों पर जुलूस निकाला जा रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से संभल मस्जिद के पास से लोगों का जुलूस निकाला गया।

खिल उठे सबके चेहरे

जुलूस में हिंदुओं के साथ बड़ी संख्या में पुलिस है और उनकी अगुवाई खुद संभल CO अनुज चौधरी कर रहे हैं। CO अनुज चौधरी गली गली घूम रहे हैं। हर हर महादेव के नारे और होली के गीतों के साथ सबके चेहरे खिले हुए हैं। संभल CO ने इस मौके पर कहा कि सब कुछ शांतिपूर्वक हो रहा है। होली खेली जा रही है, कुछ देर बाद लोगों को नमाज करने में भी दिक्कत नहीं आएगी। बता दें कि संभल में हर चौराहे पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। डीएम राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि प्रशासन दोनों पक्षों से संपर्क बनाए हुए है।

जुमे की नमाज और होली

मालूम हो कि संभल CO अनुज चौधरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने होली और जुमे की नमाज को लेकर कहा था कि नमाज तो साल के 52 दिन तक पढ़ी जाती है जबकि होली एक बार आता है। अगर किसी को रंग से दिक्कत है तो वो घर में बैठ जाएं, होली पर बाहर न निकले। CO के बयान पर बवाल मच गया। विपक्ष ने धावा बोल दिया तभी सीएम योगी ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि अनुज के कुछ भी गलत नहीं बोला है। वो पहलवान है, डरेगा थोड़ी न।