बॉलीवुड में त्योहारों को धूमधाम से मनाने की परंपरा केवल रियल लाइफ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे बड़े पर्दे पर भी शानदार तरीके से पेश किया जाता है। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे होली सॉन्ग्स हैं, जो इस त्योहार को और भी खास बना देते हैं। होली के दिन बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म शोले का गाना बेहद लोकप्रिय है.
मुंबई: बॉलीवुड में त्योहारों को धूमधाम से मनाने की परंपरा केवल रियल लाइफ तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे बड़े पर्दे पर भी शानदार तरीके से पेश किया जाता है। खासतौर पर होली के जश्न को फिल्मों में बड़े ही जोशीले अंदाज में दिखाया गया है। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे होली सॉन्ग्स हैं, जो इस त्योहार को और भी खास बना देते हैं। वहीं बिना इन गानों के होली का रंग फीका सा लगता है। आइए जानते है उन गानों के बारे में:
यह गाना होली पर बजने वाले सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है। 1981 में आई फिल्म सिलसिला का यह गाना आज भी लोगों की होली का अहम हिस्सा बना हुआ है। इस गाने को अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी थी, जिसमें वह खुद रेखा, जया बच्चन और संजीव कुमार के साथ नजर आए थे।
बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म शोले का गाना होली के दिन भी बेहद लोकप्रिय है। यह गाना अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और जया बच्चन पर फिल्माया गया था। होली के इस जोशीले गाने के बिना बॉलीवुड की होली अधूरी लगती है।
शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर डर फिल्म का गाना अंग से अंग लगाना भी काफी पॉपुलर है। इस गाने को खासकर होली पार्टी में खूब पसंद किया जाता है।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ये जवानी है दीवानी का गाना बलम पिचकारी नए जमाने की होली का फेवरेट सॉन्ग बन चुका है। इसका मस्ती भरा अंदाज युवाओं को खूब पसंद आता है।
अनु मलिक द्वारा कंपोज किया गया यह गाना भी होली के मौके पर हर साल सुनने को मिलता है। अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया यह गाना पार्टी वाइब्स को दोगुना कर देता है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर राम-लीला का यह गाना होली के जश्न को एक अलग रंग देता है।
वरुण धवन और आलिया भट्ट का यह गाना फेस्टिव और पार्टी सॉन्ग का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जिसे होली पर काफी पसंद किया जाता है।
ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित पर विवादित बयान से बवाल, BJP का पलटवार, डिप्टी CM दीया कुमारी बोलीं, “शर्मनाक!