Happy Holi 2025: पूरा भारत आज होली का त्योहार मना रहा है। लोग रंगों में सराबोर है। चारों तरफ खुशियां और उल्लास का माहौल है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी होली पर अलग अंदाज में दिखे। उनके लुक को देखकर विपक्ष तक हैरान है।

दरअसल सीएम योगी होली के अवसर पर गोरखपुर में हैं। उन्होंने भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा में भाग लिया। इस दौरान लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सबके साथ होली खेली। इस दौरान योगी काले चश्में में नजर आएं। उनका यह लुक वायरल हो रहा है।
होली का है एक संदेश- ‘एकता से ही अखंड रहेगा देश’
रंग, उमंग, उत्साह वाली होली
समता, समरसता, सौहार्द वाली होली
असत्य पर सत्य की विजय की होलीप्रदेश वासियों को ‘रंगोत्सव’ की पुनश्च शुभकामनाएं! pic.twitter.com/Yqzb5hdBWM
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 14, 2025
सीएम योगी ने कहा कि पर्व और त्योहारों की जितनी समृद्ध परंपरा सनातन धर्म के पास है, दुनिया के किसी भी अन्य देश में, किसी भी अन्य मत और मजहब के पास नहीं है। सनातन धर्म का एक ही उद्घोष है- यतो धर्मस्ततो जय:
सीएम योगी ने तस्वीरें पोस्ट कर लिखा है कि होली का है एक संदेश- ‘एकता से ही अखंड रहेगा देश’। रंग, उमंग, उत्साह वाली होली। समता, समरसता, सौहार्द वाली होली
असत्य पर सत्य की विजय की होली।प्रदेश वासियों को ‘रंगोत्सव’ की पुनश्च शुभकामनाएं!