• होम
  • राज्य
  • मुस्लिमों की बस्ती में लट्ठ लेकर उतर गए संभल CO अनुज चौधरी, सड़कों पर आए हिंदू, रंगों में रंग गया पूरा इलाका

मुस्लिमों की बस्ती में लट्ठ लेकर उतर गए संभल CO अनुज चौधरी, सड़कों पर आए हिंदू, रंगों में रंग गया पूरा इलाका

देशभर में होली की धूम है। आज रमजान के दूसरे जुमे की भी नमाज है तो ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। यूपी के संभल में प्रशासन पूरी अलर्ट मोड में दिख रही।

CO Anuj Chaudhry
  • March 14, 2025 10:56 am Asia/KolkataIST, Updated 1 day ago

लखनऊ। देशभर में होली की धूम है। आज रमजान के दूसरे जुमे की भी नमाज है तो ऐसे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। यूपी के संभल में प्रशासन पूरी अलर्ट मोड में दिख रही। गुरुवार को होलिका दहन पर SP कृष्ण विश्नोई ने पुलिस बल के साथ इलाके में फ्लैग मार्च किया। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। इन सबके बीच CO अनुज चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मैदान में CO अनुज चौधरी

वायरल हो रहे वीडियो में हिंदू होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ में बड़ी संख्या में पुलिस है और उनकी अगुवाई खुद संभल CO अनुज चौधरी कर रहे हैं। बता दें कि संभल में हर चौराहे पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। डीएम राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि प्रशासन दोनों पक्षों से संपर्क बनाए हुए है।

 

जुमे की नमाज और होली

मालूम हो कि संभल CO अनुज चौधरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने होली और जुमे की नमाज को लेकर कहा था कि नमाज तो साल के 52 दिन तक पढ़ी जाती है जबकि होली एक बार आता है। अगर किसी को रंग से दिक्कत है तो वो घर में बैठ जाएं, होली पर बाहर न निकले। CO के बयान पर बवाल मच गया। विपक्ष ने धावा बोल दिया तभी सीएम योगी ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि अनुज के कुछ भी गलत नहीं बोला है। वो पहलवान है, डरेगा थोड़ी न।