• होम
  • राज्य
  • नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन के बदले दोस्त को पहना दिया वरमाला, शादी में उठा ऐसा बवाल पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन के बदले दोस्त को पहना दिया वरमाला, शादी में उठा ऐसा बवाल पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक दूल्हे ने शादी के समय नशे में इतना धुत था कि वरमाला दुल्हन के गले में न डालकर अपने दोस्त के गले में ही डाल दिया। इसके बाद दुल्हन को गुस्सा आया और फिर बवाल हो गया।

UP News
inkhbar News
  • February 25, 2025 10:49 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

लखनऊ। वैसे तो शादी दो लोगों के मिलन का रिश्ता होता है लेकिन उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक दूल्हे ने शादी के समय नशे में इतना धुत था कि वरमाला दुल्हन के गले में न डालकर अपने दोस्त के गले में ही डाल दिया। इसके बाद दुल्हन को गुस्सा आया और फिर बवाल हो गया। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

दोस्त को पत्नी समझ बैठा दूल्हा

यह मामला बरेली के क्लोडिया थाना के बरखेड़ा गांव का है। यहाँ पर एक शादी में दूल्हे ने दुल्हन को वरमाला न पहनाकर उसके दोस्त को पहना दी। दूल्हे की नाम रविंद्र कुमार बताया जा रहा है। शादी के समय रविंद्र ने काफी शराब पी ली थी। रविंद्र अपने होश में नहीं था। जब वरमाला पहनाने का समय आया तब दोनों वर वधू अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर पहुंचे। जैसे ही वहां पर वरमाला डालने की बारी आई तब नशे में चूर रविंद्र ने अपने ही मित्र के गले में जयमाला डाल दी।

फट पड़ी दुल्हन

दूल्हे के द्वारा दोस्त को वरमाला पहनाने के बाद बवाल हो गया। दूल्हे की इस हरकत के बाद दुल्हन को गुस्सा आया और उसने स्टेज पर ही दूल्हे को थप्पड़ मार दिया और शादी से इंकार कर दिया। परिस्थिति इतनी खराब हो गई कि दोनों परिवारों के बीच जमकर बहस हुई। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट होने लगी। दूल्हा व दुल्हन दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सी और खाना फेंकना शुरू कर दिया। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने आकर मामला शांत कराया हालांकि शादी नहीं हो पाई।

Tags

up news