• होम
  • राज्य
  • महाकुंभ में आया सैलाब नहीं संभाल पा रही सेना, डुबकी लगाने के लिए आर्मी से भिड़े श्रद्धालु, भारी टेंशन में योगी

महाकुंभ में आया सैलाब नहीं संभाल पा रही सेना, डुबकी लगाने के लिए आर्मी से भिड़े श्रद्धालु, भारी टेंशन में योगी

17 फरवरी को 3 बजे तक 95 लाख लोगो ने डुबकी लगाई। प्रशासन ने अनुमान जताया है कि आज भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर सकते हैं। 13 जनवरी से अब तक 54 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Mahakumbh
inkhbar News
  • February 17, 2025 5:10 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

प्रयागराज। महाकुंभ में आज भी जबरदस्त भीड़ लगी हुई है। शाम 4 बजे तक 1 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। प्रयागराज के सभी 7 एंट्री पॉइंट भीड़ की वजह से जाम हैं। संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया है। वहां पर तैनात अफसरों की ड्यूटी बढ़ाकर 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। संगम नोज पर लोगों की इतनी भीड़ है कि सेना के जवान के भी पसीने छूट रहे हैं। लोग उनकी बातों को भी अनसुना करके जैसे-तैसे आगे बढ़ रहे हैं।

26 तक संगम स्टेशन बंद

इधर भीड़ को देखते हुए संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। प्रयागराज जाने वाली 19 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। दरअसल नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ के बाद उत्तर रेलवे एक्शन में आ गया है। सभी स्टेशनों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी प्रयागराज संगम स्टेशन 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया था। इसे बाद में खोल दिया गया लेकिन भीड़ कम नहीं हुई। इसके बाद अब इसे पूरे महाकुंभ तक के लिए बंद कर दिया गया है। रेलवे ने भीड़ प्रबंधन के लिए यह फैसला लिया है।

54 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

इधर आज यानी 17 फरवरी को 3 बजे तक 95 लाख लोगो ने डुबकी लगाई। प्रशासन ने अनुमान जताया है कि आज भी डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर सकते हैं। 13 जनवरी से अब तक 54 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले रविवार को सीएम योगी महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने हेलिकॉप्टर से शहर के बाहर से लेकर मेला क्षेत्र तक पूरा जायजा लिया। नई दिल्ली स्टेशन पर मचे भगदड़ के बाद वो सतर्क रहे। उन्होंने अफसरों को ढीलापन न करने को कहा है।

 

गोद में बच्चा लेकर महाकुंभ की भीड़ संभाल रही एक महिला कर्मी, चेहरे पर मुस्कान के साथ निभा रही है ड्यूटी, देखें VIDEO

महाकुंभ में आग ने फिर मचाया तांडव, दमकल की कई गाड़ियां पहुंची, प्रशासन अलर्ट