अमेरिका ने बुधवार को अपनी नई इमिग्रेशन नीति के तहत 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को जबरन देश से निकाल दिया। ये लोग अमेरिकी एयरफोर्स के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से अमृतसर स्थित एयरफोर्स बेस पहुंचे। 104 भारतीयों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है, इस काम में पूरा दिन लगेगा। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ.....
नई दिल्ली: अमेरिका ने बुधवार को अपनी नई इमिग्रेशन नीति के तहत 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को जबरन देश से निकाल दिया। ये लोग अमेरिकी एयरफोर्स के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से अमृतसर स्थित एयरफोर्स बेस पहुंचे। इनमें से 30 लोग पंजाब, 33-33 लोग हरियाणा और गुजरात से थे। अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों ने इन प्रवासियों का वैरिफिकेशन किया। इसके बाद इनकी इमिग्रेशन और कस्टम क्लियरेंस की प्रक्रिया पूरी की गई और उन्हें पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया। करीब तीन घंटे बाद, अमेरिकी एयरफोर्स का विमान वापस लौट गया। सबसे बड़ा सवाल है कि अमेरिका से भारत आने वाले लोगों को अपने ही देश में क्यों किया गया गिरफ्तार?
अमेरिका ने कुल 205 अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट करने के लिए चिन्हित किया है। इनमें से 186 लोगों की सूची भी जारी की गई है, हालांकि बाकी लोगों की स्थिति और डिपोर्टेशन का समय अभी स्पष्ट नहीं है। अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम इन्फोर्समेंट के अनुसार, 19,000 अवैध भारतीय प्रवासी डिपोर्ट किए जाएंगे। यह कार्रवाई भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले की गई है, जो 12 फरवरी को अमेरिकी दौरे पर जा रहे हैं और 13 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से ठीक पहले एनआरआई को भारत वापस भेज दिया गया है। मोदी दो दिवसीय दौरे पर अमेरिका जा रहे हैं, जहां उनका ट्रंप से मिलने और बातचीत करने का कार्यक्रम है। हाल ही में मोदी और ट्रंप ने फोन पर बात की थी। इसमें उन्होंने दुनिया में शांति और सुरक्षा के साथ-साथ अवैध प्रवास के मुद्दे पर भी चर्चा की थी। ट्रंप ने बातचीत के बारे में कहा कि पीएम मोदी से प्रवास के मुद्दे पर चर्चा हुई। भारत अवैध प्रवासियों को वापस लेने के मामले में सही कदम उठाएगा। भारत ने अमेरिका को भरोसा दिलाया है कि वह अवैध तरीके से अमेरिका में घुसे प्रवासियों को वापस लेकर इस समस्या से निपटने में सहयोग करेगा।
अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद इन सभी 104 भारतीयों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है, इस काम में पूरा दिन लगेगा। क्रिमनल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है, ताकि एयरपोर्ट पर ही इन्हें गिरफ्तार किया जा सके। इनमें कुछ ऐसे लोग भी हो सकते हैं, जो भारत में क्राइम करने के बाद अमेरिका भाग गए हों। माना जा रहा है कि करीब 20 ऐसे गैंगस्टर हैं, जो अमेरिका में बैठकर पंजाब में गैंग चला रहे थे या फिर क्राइम करके भाग गए। अब पंजाब पुलिस को अमेरिका की कार्रवाई से उम्मीद जगी है। ये लोग डंकी मेथड से अमेरिका पहुंचे थे और अब डॉक्यूमेंट्स सही न होने की वजह से अमेरिका इन्हें चुन-चुनकर वापस भेज रहा है।
यह भी पढ़ें :-
साइंस एडवांसेज जर्नल ने चूहों पर की बड़ी रिसर्च, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी, गर्मी में प्रजनन …