• होम
  • राज्य
  • देखना, आरोपी सपा का ही निकलेगा! अयोध्या में लड़की से हुई दरिंदगी पर बोले CM योगी

देखना, आरोपी सपा का ही निकलेगा! अयोध्या में लड़की से हुई दरिंदगी पर बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में दलित लड़की से हुई दरिंदगी की घटना पर कहा है कि जो सपा को नेता इस मामले पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, देखना आगे चलकर घटना के पीछे इन्हीं की पार्टी के...

Akhilesh Yadav-CM Yogi
  • February 2, 2025 8:15 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

अयोध्या/लखनऊ। यूपी के अयोध्या में दलित लड़की के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने प्रदेश की सियासत को हिला कर रख दिया है। अयोध्या सांसद और सपा के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद इस मामले को लेकर भावुक हो गए हैं। उन्होंने रोते हुए योगी सरकार को धमकी दी है कि अगर आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो फिर वो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर जवाब दिया है।

सीएम योगी ने क्या कहा

मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में दलित लड़की से हुई दरिंदगी की घटना पर कहा है कि जो सपा को नेता इस मामले पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, देखना आगे चलकर घटना के पीछे इन्हीं की पार्टी के किसी शख्स का हाथ निकलेगा। इसके साथ ही सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की बहन-बेटियों के साथ दरिंदगी करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

स्वतंत्र देव सिंह ने ये कहा

इस बीच योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अवेधश प्रसाद के रोने को नाटक बताया है। उन्होंने कहा कि वो (अवधेश) सिर्फ ड्रामा कर रहे हैं। सपा सांसद मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। यूपी में पूरी तरह से कानून व्यवस्था का राज है। मंत्री ने कहा कि इस घटना में शामिल कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।

महिला आयोग ने क्या कहा

बता दें कि अयोध्या की घटना पर यूपी महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि यह बहुत ही दुखद घटना है। मैंने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया है कि न्याय जरूर मिलेगा। जिसने भी यह अपराध किया है, उन्हें योगी आदित्यनाथ सरकार कड़ी सजा देगी।

यह भी पढ़ें-

अयोध्या में अखिलेश-अवधेश को धूल चटाने के लिए योगी का धाकड़ प्लान, मिल्कीपुर में इस नेता को दिया टिकट

Tags

up news