• होम
  • दुनिया
  • भीषण ठंड ने बदली ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की जगह, 40 साल बाद यहां होगा कार्यक्रम

भीषण ठंड ने बदली ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की जगह, 40 साल बाद यहां होगा कार्यक्रम

डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। खराब मौसम के कारण ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का स्थान बदल दिया गया।

Donald Trump Oath Ceremony
  • January 18, 2025 8:25 am Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

नई दिल्ली। 20 जनवरी को होने वाले अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हालांकि, भीषण ठंड को देखते हुए इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह यूएस कैपिटल के अंदर ही हो रहा है। 40 साल बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह बाहर खुले में नहीं होगा। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर से दिग्गज जुटेंगे। ट्रंप अपनी मां द्वारा दी गई बाइबिल से शपथ लेंगे। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर आधिकारिक तौर पर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर कहा, “देश में आर्कटिक तूफान चल रहा है। मैं नहीं चाहता कि लोगों को किसी भी तरह की चोट पहुंचे, इसलिए मैंने प्रार्थना और अन्य भाषणों के अलावा उद्घाटन भाषण भी यूनाइटेड स्टेट्स कैपिटल रोटुंडा में देने का आदेश दिया है।” ऐसा 40 साल बाद होगा।

पहले कब हुआ यूएस कैपिटल में शपथ ग्रहण

इससे पहले, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने भी ठंड के कारण शपथ ग्रहण समारोह का स्थान बदल दिया था। 1985 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने भी ठंड के कारण रोटुंडा में भाषण दिया था। पहले यह समारोह यूएस कैपिटल के बाहर नेशनल मॉल में होना था। सोमवार को वाशिंगटन में ट्रंप के शपथ ग्रहण के समय तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। ट्रंप ने कहा कि समर्थक कैपिटल वन एरिना के अंदर स्क्रीन पर समारोह देख सकते हैं। कैपिटल वन एरिना वाशिंगटन शहर में एक पेशेवर बास्केटबॉल और हॉकी एरिना है, जिसमें 20,000 लोग बैठ सकते हैं।

Also Read- कोलकाता रेप – मर्डर केस: कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, पूरे देश को इंतजार

हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे है तो जान लें मौसम का मिजाज