• होम
  • दुनिया
  • यूक्रेन ने रूस की 28 बस्तियों पर किया कब्जा, कुर्स्क में 1000 वर्ग किलोमीटर अंदर घुसी सेना, पुतिन की बढ़ी चिंता

यूक्रेन ने रूस की 28 बस्तियों पर किया कब्जा, कुर्स्क में 1000 वर्ग किलोमीटर अंदर घुसी सेना, पुतिन की बढ़ी चिंता

रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन की सेना ने बड़ा मोर्चा संभाल लिया है। यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में 28 बस्तियों पर कब्जा कर लिया है

Ukraine army enter Russia Kursk Vladimir Putin concern increase
inkhbar News
  • August 13, 2024 10:50 pm Asia/KolkataIST, Updated 8 months ago

नई दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन की सेना ने बड़ा मोर्चा संभाल लिया है। यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में 28 बस्तियों पर कब्जा कर लिया है और 1000 वर्ग किलोमीटर तक अंदर घुस चुकी है। यूक्रेनी सैन्य कमांडर जनरल ऑलेक्जेंडर सिर्स्की ने इस बड़ी सफलता की पुष्टि की है। वहीं, रूस भी लगातार हमले कर रहा है, लेकिन यूक्रेन की सेना मजबूती से आगे बढ़ रही है।

यूक्रेनी सेना ने रूस के कुर्स्क में गाड़ा झंडा

रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना का यह हमला द्वितीय विश्व युद्ध के बाद रूस पर सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि यूक्रेनी सैनिकों ने रूस के इलाके में अपने देश का झंडा फहरा दिया है। एक वीडियो में सैनिक इमारत पर चढ़ते हुए दिखते हैं और यूक्रेन का झंडा लहराते हैं, जबकि रूस का झंडा जमीन पर फेंकते हुए भी नजर आ रहे हैं।

हमले में 12 नागरिकों की मौत, 121 घायल

यूक्रेन की इस कार्रवाई से रूस को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क में 40 किलोमीटर के मोर्चे पर 12 किलोमीटर तक क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। इस हमले में 12 रूसी नागरिकों की मौत हो गई है और 121 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, एक लाख 21 हजार लोगों को अपने घरों से भागना पड़ा है।

रूस ने किया पलटवार, थर्मोबैरिक बम गिराए

रूस ने भी जवाबी हमला करते हुए कुर्स्क के कई इलाकों में थर्मोबैरिक बम गिराए हैं। हालांकि, अभी तक इन बमों के गिरने से हुए नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। रूस के इस कदम की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है और शांति वार्ता में अपना पक्ष मजबूत करना चाहता है।

 

ये भी पढ़ें: भारत को 15 अगस्त नहीं, इस दिन मिलने वाली थी आजादी, जानें कैसे हुई तारीख बदलने की कहानी

ये भी पढ़ें: हमास का खूनी खेल शुरू, इजरायल के तेल अवीव पर दागी मिसाइलें, ईरान भी युद्ध के लिए तैयार!