• होम
  • देश-प्रदेश
  • Lok Sabha Election 2024 Result: अखिलेश की सुप्रीम कोर्ट से गुहार, कहा- कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया जा रहा

Lok Sabha Election 2024 Result: अखिलेश की सुप्रीम कोर्ट से गुहार, कहा- कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया जा रहा

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र यानी भारत में आज आम चुनाव के नतीजे आएंगे. देश की जनता का फैसला सुबह 8 बजे से आना शुरू हो जाएगा. बता दें कि 543 सीटों लोकसभा सीटों पर हुए इस चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन NDA और विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन के बीच सीधी टक्कर देखी गई. हालांकि […]

Akhilesh Yadav
inkhbar News
  • June 4, 2024 6:48 am Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र यानी भारत में आज आम चुनाव के नतीजे आएंगे. देश की जनता का फैसला सुबह 8 बजे से आना शुरू हो जाएगा. बता दें कि 543 सीटों लोकसभा सीटों पर हुए इस चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन NDA और विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन के बीच सीधी टक्कर देखी गई. हालांकि कुछ राज्यों में क्षेत्रीय दल भी मुख्य मुकाबले में थे।

इससे पहले सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि काउंटिंग से पहले उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया जा रहा है।

क्या बोले अखिलेश?

अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि मिर्जापुर, अलीगढ़, कन्नौज के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डीएम और पुलिस प्रशासन विपक्ष के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद करने का अवैधानिक कार्य कर रहे हैं, जिससे वो लोग मतगणना में हिस्सा न ले सकें।

वीडियो साझा किया

अखिलेश यादव ने इसके साथ एक वीडियो भी साझा किया है।इस वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक घर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि अपने मत की रक्षा का अधिकार सबको है और तब तो और भी अधिक है जब कोर्ट द्वारा लगाए गए कैमरों के सामने भी धांधली करने का दुस्साहस करने वाली सरकार सत्ता में हो।

यह भी पढ़ें-

महाफैसले की घड़ी आज! जनता खिलाएगी कमल या हाथ का देगी साथ