• होम
  • देश-प्रदेश
  • आखिर लौट ही आए राघव चड्ढा, सुबह-सुबह की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

आखिर लौट ही आए राघव चड्ढा, सुबह-सुबह की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

राघव चड्ढा: आप के राज्यसभा सांसद और पार्टी के सीनियर नेता राघव चड्ढा लंदन से भारत वापस लौट आए हैं। वह आज यानी शनिवार की सुबह अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे। राघव चड्ढा कई महीनों से लंदन में थे। जानकारी के अनुसार वह लंदन में अपनी आंखों का इलाज करा रहे […]

raghav chaddha
  • May 18, 2024 11:28 am Asia/KolkataIST, Updated 10 months ago

राघव चड्ढा: आप के राज्यसभा सांसद और पार्टी के सीनियर नेता राघव चड्ढा लंदन से भारत वापस लौट आए हैं। वह आज यानी शनिवार की सुबह अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे। राघव चड्ढा कई महीनों से लंदन में थे। जानकारी के अनुसार वह लंदन में अपनी आंखों का इलाज करा रहे थे। अरविंद केजरीवाल के अरेस्ट होने के बाद राघव चड्ढा की गैरमौजूदगी पर कई सवाल खड़े हो रहे थे। हालांकि आप ने इस मुद्दे पर किसी प्रकार की कोई बात नहीं की थी।

आंखों के इलाज के लिए लंदन में थे राघव चड्ढा

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने काफी समय पहले इस बात की जानकारी दी थी कि राघव चड्ढा की आंखों का इलाज लंदन में चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया था कि राघव की हालत बहुत सीरियस थी, अगर वक्त रहते इलाज नहीं मिलता तो उनकी आंखों की रोशनी भी जा सकती थी। ऐसे में उन्हें ठीक होने में वक्त लग सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि राघव चड्ढा जल्द ठीक होकर वापस आ जाएंगे और लोकसभा चुनाव के बीच चुनावी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।

दिल्ली में वोटिंग होने से पहले लौटे राघव चड्ढा

बता दें कि दिल्ली में छठे चरण के लिए 25 मई को मतदान होना है। हालांकि, राघव चड्ढा लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही विदेश में थे लेकिन अब वोटिंग होने से ठीक पहले वह लौट आए हैं। उनके आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि 25 मई को वोटिंग से पहले राघव चड्ढा अब चुनाव प्रचार में शामिल हो सकते हैं। साथ ही राघव चड्ढा के वापस आने से दिल्ली की सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी को मजबूती मिल सकती है।

यह भी पढ़ें-

Swati Maliwal: जिस हद तक गिर सकता है गिर जा… वायरल वीडियो पर बोलीं स्वाति मालीवाल